फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: फंदे से लटकी मिली पांच माह की गर्भवती

Tue, 20 May 2025 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
नगराम। नगराम के मितौली गांव में पांच माह की गर्भवती निशा (22) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सोमवार सुबह उनका शव कमरे में कुंडे से साड़ी के सहारे लटकता मिला। मृतका के पिता ने बेटी के ससुराल वालों पर दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है। परिजनों के अनुसार मृतका पांच माह के गर्भ से थी।
विज्ञापन

बाराबंकी के हैदरगढ़ खमनखेड़ा निवासी सतीराम ने बेटी निशा की शादी नौ महीने पहले मितौली निवासी संदीप से की थी। संदीप बोरिंग मैकेनिक है। रविवार शाम को जब वह घर आया तो किसी बात को लेकर भाइयों में कहासुनी हो गई। निशा बीच बचाव करने लगीं तो पति संदीप ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। मामला शांत होने के बाद संदीप व निशा एक ही कमरे में सो गए।
संदीप के अनुसार देर रात वह गहरी नींद में सो गया तो निशा ने छत में लगे हुक पर साड़ी के फंदे से लटक कर जान दे दी। सुबह आंख खुलने पर पत्नी का शव फंदे से लटकता मिला। खबर पाकर निशा के मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए। निशा के पिता ने आरोप लगाया कि दहेज में बाइक और सोने की चेन की मांग पूरी न होने के कारण ससुराल वालों ने गला दबाकर निशा की हत्या की है। बताया कि बेटी का पति व ससुराल वाले उनकी बेटी को आए दिन प्रताड़ित करते थे। पिता की तहरीर पर पुलिस पति संदीप, सास सियारानी, ससुर गंगा प्रसाद, जेठ विजय व दीपक के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर पति व अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें