फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: महिला अस्पताल के पुराने भवन में लगेगा फायर सिस्टम

Sun, 13 Sep 2026 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। महिला अस्पताल के पुराने भवन और आधुनिक लैब को अब फायर सिस्टम से लैस किया जाएगा। फायर सेफ्टी को लेकर शासन ने यह निर्णय लेते हुए 85 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। जिसमें से 45 लाख रुपये की पहली किस्त भी जारी कर दी गई है। ताकि अस्पताल आने वाले मरीजों, चिकित्सकों और अन्य कर्मचारियों की आग के खतरे से सुरक्षित बनाया जा सके।
विज्ञापन

अस्पताल के पुराने भवन में आग से बचाव के कोई इंतजाम नहीं हैं। यहां सामान्य प्रसव वाली महिलाओं को भर्ती किया जाता है। सीएमएस प्रदीप कुमार ने बताया कि शासन ने पुराने भवन और लैब में फायर सिस्टम लगाने का आदेश दिया है।उन्होंने बताया कि इसके साथ ही जिला महिला अस्पताल में बनी आधुनिक लैब और इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब को भी फायर सिस्टम से लैस किया जाएगा। यह लैब परिसर में बनी हुई है लेकिन यहां भी आग से बचाव के इंतजाम नहीं हैं। फायर सिस्टम में आग बुझाने वाले उपकरण, अलार्म और निकासी मार्ग शामिल होंगे। यह व्यवस्था किसी भी संभावित दुर्घटना को रोकने में मददगार साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें