फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से दो गांवों के 17 मकान राख

Sun, 24 Apr 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी। थाना टिकैतनगर के सिकरेहरा के खाले का पुरवा गांव में आग लगने से जले घर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामसनेहीघाट तहसील क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में रविवार की दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग से 17 घर जलकर राख हो गए। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड में लाखों की संपत्ति को नुकसान हुआ है। मौके पर पहुंचे राजस्व निरीक्षक ने क्षति का आंकलन किया है।
विज्ञापन


रविवार की दोपहर तहसील रामसनेहीघाट क्षेत्र के थाना टिकैतनगर अनर्तगत आग लगने की पहली घटना सिकरेहरा से जुडे़ खाले का पुरवा गांव में हुई। यहां पर अज्ञात कारणों से लगी आग से सदासुख, रामसुख, रामसजीवन, रामनरायन, हौसिला, राघवराम, रामकैलाश, अतुल, रमापति, विजय कुमार, रीता वेवा दीनदयाल, अनिल कुमार, सुनील कुमार के घर जलकर राख हो गये।

आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में लाखों की संपति जलकर राख हो गई।
विज्ञापन


दूसरी घटना थाना दरियाबाद के महदीपुर मजरे पतुलकी गांव में यहां पर सोहन, लीलावती, रामकरन, जयसिंह की घर जल कर राख हो गये। यहां पर ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

एसडीएम अर्चना वर्मा ने बताया कि अग्निकांड में हुई क्षति का आंकलन करने के लिए लेखपाल व कानूनगो को मौके पर भेजा गया है। नियमानुसार पीड़ितों को सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें