फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: ट्रॉली खड़ी करने के विवाद में मारपीट, युवक की मौत

Thu, 16 Oct 2025 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र के बबुरिहा गांव में बुधवार देर रात रास्ते में ट्रॉली खड़ी करने को लेकर हुई मारपीट में युवक की मौत हो गई। परिजनों ने पड़ोसी सगे भाईयों पर पिटाई कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। जबकि पुलिस के मुताबिक युवक के शरीर पर चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिले। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

बबुरिहा गांव निवासी दरबारी लाल के अनुसार उनके विवाहित पुत्र धीरेंद्र कुमार (25) ने बुधवार को घर के पास बने शौचालय के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर दी थी। रात को नौ बजे गांव का ही सुनील धान की बोरियां ट्रैक्टर-कल्टीवेटर से लेकर जा रहा था। रास्ते में ट्रॉली से टकराने के बाद उसमें एक बोरी उसमें फंस गई और धान सड़क पर बिखर गया। इस पर धीरेंद्र व सुनील में कहासुनी होने लगी। कुछ देर बाद सुनील के साथ उसके भाई कमल, सुभाष चंद्र और ललित समेत कई लोग मौके पर पहुंचे। सबने धीरेंद्र की लात-घूंसों से पिटाई कर दी। परिजनों का आरोप है कि बचाव में आए अन्य लोगों को धमकाकर आरोपी भाग निकले। गंभीर हालत में धीरेंद्र को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही गांव में तनाव फैल गया। मृतक की पत्नी बेसुध हो गई। सफदरगंज थानाध्यक्ष अमर कुमार चौरसिया ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला कि विवाद के दौरान युवक की तबीयत बिगड़ी और ब्लड प्रेशर लो हो जाने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें