फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: संतुलित खान-पान के गुर बताने के लिए चलेगा अभियान

Fri, 05 Sep 2025 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। बदलती जीवनशैली और असंतुलित खानपान के कारण स्कूली बच्चों और युवाओं में भी शुगर व वसा से जुड़ी बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। जिले में दो माह पहले हुई दो स्कूली बच्चों की मौत और एक के बाद एक कई विद्यार्थियों के कक्षा में बेहोश होने की घटनाओं को शिक्षा विभाग ने गंभीरता से लिया है। विभाग अब बेहतर खान-पान से बच्चे कैसे स्वस्थ रह सकते हैं, इसकी जागरूकता के लिए विशेष अभियान शुरू करेगा।
विज्ञापन

इसके तहत बच्चों को स्कूल की प्रार्थना सभा में फास्ट और जंक फूड को खाने से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी देकर इससे बचाव के प्रति जागरूक किया जाएगा। शिक्षकों के साथ ही स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञ भी इसमें हिस्सेदारी कर बेहतर खानपान के गुर बच्चों को बताएंगे। जिले के परिषदीय 2712 और 358 माध्यमिक विद्यालयों में करीब तीन लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इन सभी को इस अभियान के तहत अनियमित दिनचर्या और अनियमित खानपान के सेवन से बढ़ रही समस्याओं के बारे में बताया जाएगा।
तबियत बिगड़ने से हुई थी दो बच्चों की मौत
जिले के सेंट एंथोनी और सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में बीते माह दो बच्चों की तबियत अचानक बिगड़ने के बाद, उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद एक के बाद एक कई विद्यार्थियों के पढ़ाई के दौरान स्कूल में ही बेहोश हो जाने की घटनाओं ने भी सभी को भयभीत कर दिया था। डॉक्टरों ने मौसम के साथ ही बच्चों के खान- पान को लेकर बरती जा रही लापरवाही को इसका कारण बताया था।
विज्ञापन

सभी प्रधानाचार्यों को आदेश जारी
डीआईओएस ओपी त्रिपाठी ने बताया कि शासन के निर्देश पर सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को आदेश जारी किया गया है कि बच्चों को नियमित रूप से इस विषय पर जानकारी देने के साथ जागरूकता अभियान का संचालन भी किया जाए।
परिसरों में लगेंगे जागरूकता बोर्ड
जिला समन्वयक समग्र शिक्षा अखिलेंद्र सिंह ने बताया कि शासन से प्राप्त आदेश में विद्यार्थियों को संतुलित भोजन की आदतें अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करना है। इसके लिए विद्यालय परिसरों में जागरूकता बोर्ड भी लगाए जाएंगे, जिन पर इंफोग्राफिक्स और चार्ट्स के जरिए यह बताया जाएगा कि किस खाद्य पदार्थ में कितना शुगर और वसा पाया जाता है तथा किनसे परहेज बरतना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें