फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी को कसा शिकंजा

Sat, 31 Jan 2015 05:30 AM IST
Barabanki
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। बहराइच के इंजीनियर शिखर हत्याकांड में अब शेष पांचों आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। डीआईजी फैजाबाद ने शुक्रवार को इस मामले में अब तक की जांच में मिले सबूत व गिरफ्तारी के लिए किए जा रहे प्रयास की समीक्षा की। उन्होंने यहां एसपी व क्राइम ब्रांच टीम के साथ इस मामले में गिरफ्तारी को लेकर आगे की रणनीति को लेकर चर्चा की। एसपी आवास पर इसको लेकर करीब घंटे भर तक बंद कमरे में बैठक हुई।
विज्ञापन

बहराइच शहर के बशीरगंज मोहल्ला निवासी दिनेश चंद्र श्रीवास्तव के पुत्र इंजीनियर शिखर श्रीवास्तव (28) व उर्फ राजा की बीते 20 जनवरी को हत्या कर उसका शव बदोसराय कोतवाली क्षेत्र में रामनगर मार्ग पर बरदरी मोड़ के पास फेंका गया था। पुलिस ने इस मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर गोरखपुर जिले के बांसगांव से बसपा विधायक डॉ. विजय कुमार, उनकी पत्नी मृदुला आनंद व पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इस मामले में बीते गुरुवार को तीन आरोपियों गोरखपुर के पाली ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र कुमार, जौनपुर के विकास खंड बदलापुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय फत्तू के शिक्षक राम सिंह व बसपा विधायक के गनर एवं गाजीपुर में बहरियाबाद के भालखुर्द गांव निवासी तुफानी राम को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
शुक्रवार को डीआईजी संजय कक्कड़ ने समीक्षा बैैठक की। पुलिस अफसरों ने बताया कि, अब तक की जांच व मिले सबूत में यह बात स्पष्ट है कि, इंजीनियर की हत्या में गोरखपुर जिले के बांसगांव के बसपा विधायक डॉ. विजय कुमार उनकी शिक्षाधिकारी पत्नी मृदुला आनंद के साथ विधायक के बहुत ही करीबी तीन अन्य शामिल थे। जिनके पुख्ता सुबूत इकट्ठा कर लिए गए हैं। डीआईजी को भरोसा दिलाया गया कि, जल्द ही इन पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि, पुलिस हत्या में शामिल विधायक के करीबी तीन लोगों के नाम पते का खुलासा करने से अभी कतरा रही है। उनका तर्क है कि, नाम के खुलासे से आरोपियों को पकड़ना मुश्किल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें