फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप पलटी, 10 बच्चों समेत 17 घायल

Tue, 18 Nov 2014 05:30 AM IST
Barabanki
विज्ञापन
विज्ञापन
भानमऊ/सतरिख (बाराबंकी)। सतरिख थाना क्षेत्र में नानमऊ के पास एक पिकअप सोमवार को ठेलिया से टकरा कर पलट गई। जिससे इस पर सवार 10 बच्चों समेत करीब 17 लोग घायल हो गए। घायलों में 16 एक ही परिवार के हैं। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से भाग निकला है। जबकि ग्रामीणों ने पिकअप कब्जे में लेकर उसके खलासी की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

थाना सतरिख के नानमऊ के पास सोमवार की दोपहर हैदरगढ़ मार्ग पर एक ठेलिया पर धान लेकर जा रहे एक व्यक्ति को पीछे से आ रही एक पिकअप ने ठोकर मार दी। इस हादसे में जहां ठेलिया लेकर जा रहे नानमऊ निवासी रामसुचित (60) पुत्र छोटेलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं पिकअप भी सड़क किनारे जाकर पलट गई। इस हादसे में पिकअप सवार राकेश (35), इनकी पत्नी रानी देवी (30) व चार बच्चे सोनी (6), मनीषा (3), चंदन (2), संतोषी(1), राजमती(28) इनके पति श्रीकेशन (30) व तीन बच्चे रामबाबू (4), जूली (3), कुंदन (3) तथा विनोद(30), इनकी पत्नी लक्ष्मी (25) और इनके तीन बच्चे अमित (3), अंकित (4) व रेखा (8) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलोें को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। यह सभी एक ही परिवार के व नट बिरादरी के हैं और मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के गोड़ा गांव के निवासी है। सभी गांव से जैदपुर के टिकरा गांव पिकअप से जा रहे थे। तभी रास्ते में वाहन पलटने से हादसे का शिकार हो गए। एसओ मनोज कुमार पंत ने बताया हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से भाग निकला था ।जबकि उसके खलासी इरशाद को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है, वह भी घायल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें