फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से होमगार्ड गंभीर रूप से जख्मी, ट्रॉमा सेंटर रेफर

Tue, 18 Nov 2014 05:30 AM IST
Barabanki
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिवेदीगंज (ब्यूरो)। लोनीकटरा क्षेत्र में दहिला डेरी के समीप भोर में टाटा मैजिक की टक्कर से एक होमगार्ड घायल हो गया। पुलिस ने घायल होमगार्ड का सीएचसी पहुंचाया जहां से गंभीर अवस्था में उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। कान्हूपुर निवासी होमगार्ड विजय शंकर बाजपेई लोनीकटरा थाने से रविवार रात हुसेनाबाद के समीप ड्यूटी कर रहा था। भोर में साइकिल से लौटते समय दहिला डेरी के समीप विपरीत दिशा से आ रहे मैजिक वाहन ने टक्कर मार दी और मैजिक खड्ड में पलट गई। सुबह होने पर मैजिक चालक ने ट्रैक्टर से अपना वाहन खड्ड से बाहर निकाला तथा मौके से भाग निकला। इस दौरान करीब 10 बजे तक होमगार्ड अचेत अवस्था में वहीं पड़ा रहा तथा किसी ने उसकी सुध नहीं ली। बाद में स्थानीय लोगाें की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायल होमगार्ड को सीएचसी पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष अरुण कुमार द्विवेदी ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस को मौके पर भेजा गया तथा दुर्घटना करने वाले मैजिक वाहन व चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें