फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी लखनऊ को नोटिस

Wed, 29 Oct 2014 05:30 AM IST
Barabanki
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। सीजेएम कोर्ट ने साक्ष्य के लिए लंबित मु़कदमे में एसएसपी लखनऊ द्वारा साक्षी को पेश न करने के मामले मेें कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने एसएसपी को अवमानना की कार्रवाई के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही गवाह को 12 नवंबर को कोर्ट में पेश कराने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

सीजेएम बृजेंद्र त्रिपाठी की कोर्ट में राज्य बनाम शिवबहादुर मुकदमे में साक्षी हेड कांस्टेबल माई दीन की गवाही के लिए लंबित चल रहा है। हेड कांस्टेबल इस समय वायरलेस सेंटर पुलिस कंट्रोल रूम लखनऊ में तैनात है। कोर्ट द्वारा गवाह माई दीन को पेश करने के लिए कई समन जारी किए गए फिर भी वह कोर्ट में पेश नहीं हुआ। सीजेएम ने 8 अगस्त 2014 को एसएसपी लखनऊ को पत्र भेजकर साक्षी माई दीन का साक्ष्य न देने पर वेतन रोकने का आदेश दिया था इसके बावजूद भी साक्षी माई दीन कोर्ट में पेश नहीं हुआ। जिसके चलते मंगलवार को इसी मामले की पेशी में कोर्ट ने एसएसपी को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए साक्षी को 12 नवंबर को कोर्ट में पेश कराने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें