फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरी को निगल गया अजगर

Tue, 28 Oct 2014 05:30 AM IST
Barabanki
विज्ञापन
विज्ञापन
सतरिख (बाराबंकी)। एक अजगर ने रविवार की सुबह एक बकरी को निवाला बना लिया और दूसरी को मौत के घाट उतार दिया। अजगर को देखने के लिए राहगीरों व ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। सूचना के बाद पहुंची वन विभाग की टीम ने सांप को पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया। हरख वन क्षेत्र के हैदरगढ़-बाराबंकी मार्ग स्थित नानमऊ गांव के पास गन्ना विक्रय केंद्र पर रविवार की सुबह यासीन की दो बकरियां घास चर रही थीं। इसी दौरान कहीं से अजगर आ गया और एक बकरी को अपना निवाला बना डाला। सांप दूसरी बकरी को काफी देर तक पकड़े रहा, जिससे उसकी मौत हो गई, लेकिन अजगर उसे निगल नहीं सका। अजगर निकलने की सूचना पर लोगों में हड़कंप मच गया। सांप को देखने के लिए राहगीरों व ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। ग्रामीणों की सूचना पर दो घंटे बाद पहुंचे वन विभाग के कर्मी वनरक्षक रामदेव व छविनाथ ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ कर बोरे में बंद कर लिया और वाहन पर लादकर जंगल में छोड़ दिया। वन कर्मियों के अनुसार अजगर का वजन करीब 40 किलो अनुमानित किया गया है। हरख वन क्षेत्राधिकारी ओमप्रकाश सिंह का कहना है कि सूचना पर वनकर्मियों को गांव भेजा गया था। घंटों मशक्कत के बाद सांप को पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें