फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सांड़ की लड़ाई में मासूम की जान गई

Tue, 28 Oct 2014 05:31 AM IST
Barabanki
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी (ब्यूरो)। दो सांड़ आपस में लड़ते-लड़ते एक घर में घुस गए। घर के अंदर चारपाई पर सो रही मासूम को साड़ ने रौंद दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिवारीजन जब तक उसे उपचार के लिए ले जाते तभी उसकी मौत हो गई। ग्राम प्रधान व परिवारीजनों द्वारा शव का पंचनामा भर दफना दिया गया। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम नैनामऊ निवासी जलील की पांच वर्षीय पुत्री रुखशार गुरुवार दोपहर घर के अंदर आंगन में चारपाई पर सो रही थी। इसी दौरान दो सांड़ आपस में लड़ते-लड़ते घर के अंदर जा घुसे और चारपाई पर सो रही मासूम को रौंद दिया। घायल बालिका को उसके पिता जलील उपचार के लिए ले जाते कि पुत्री ने उसकी गोद में ही दम तोड़ दिया। इस घटना से पूरे परिवार में हाहाकार मच गया। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान अब्दुलहई व परिवारीजनों द्वारा शव का पंचनामा भर दफना दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें