फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैक लिस्ट में जिले के चार कॉलेज

Tue, 28 Oct 2014 05:31 AM IST
Barabanki
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने निर्णय लिया है कि तीन वर्षों में नकल के चलते जिन विद्यालयों को काली सूची में रखा गया है। उन्हें वर्ष 2015 की परीक्षा में केंद्र नहीं बनाया जाएगा। बाराबंकी में इस तरह के चार विद्यालय है। जबकि एक कॉलेज अब फैजाबाद जनपद में शामिल हो गया है। वहीं इस बार केंद्रों का निर्धारण माध्यमिक शिक्षा परिषद के दो अधिकारियों के पर्यवेक्षण में होगा। माध्यमिक शिक्षा सचिव द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किए जाने से जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के बाबू व कॉलेज के प्रबंधक व प्रधानाचार्यों में खलबली मची है।
विज्ञापन

सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद शकुंतला यादव ने डिबार किए गए कॉलेजों को किसी भी दशा में वर्ष 2015 की बोर्ड परीक्षा में केंद्र नहीं बनाए जाने के आदेश जारी किए हैं। परिषद द्वारा ऐसे विद्यालयों की सूची भी जारी कर दी गई है। बाराबंकी जनपद के भी पांच कॉलेजों इस सूची में शामिल किया गया है। इसमें से एक कॉलेज अब फैजाबाद जनपद में शामिल है। जिले के जिन कॉलेजों को डिबार लिस्ट में शामिल किया गया है। उनमें रफी मेमोरियल इंटर कॉलेज मसौली, यूनियन इंटर कॉलेज रामनगर व सुंदरलाल इंटर कॉलेज औरेल समेत चार कॉलेज हैं। इन सभी कॉलेजों की सूची नेट पर डाउन लोड की गई है। माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने भी साफ कर दिया है कि बोर्ड परीक्षा में नकल नहीं चलेगी। परीक्षा केंद्रों की सूची माध्यमिक शिक्षा परिषद के दो अधिकारियों की देखरेख में फाइनल की जाएगी। शिक्षा मंत्री व सचिव की सख्ती के बाद से जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय व शिक्षा माफिया में खलबली मची है। वह अभी से इन सख्ती का तोड़ निकालने की जुगत में लग गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें