फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच शिक्षक निलंबित, दो का वेतन काटा

Tue, 21 Oct 2014 05:31 AM IST
Barabanki
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सोमवार को बनीकोडर ब्लॉक के कई विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया कि पांच शिक्षक समय से पहले ही विद्यालय बंद कर चले गए जिस पर इन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं समय से पहले विद्यालय से चले जाने पर दो शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटा गया है। बीएसए पीएन सिंह ने बनीकोडर ब्लॉक स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय भटौली का निरीक्षण किया तो यह विद्यालय निर्धारित समय से पहले ही बंद कर दिया गया था। जिस पर यहां तैनात शिक्षिका खान शबाना और शिक्षक अजीत सिंह को निलंबित कर दिया गया है। इसके बाद बीएसए प्राथमिक विद्यालय ढेमा और पूर्व माध्यमिक विद्यालय ढेमा पहुंचे तो देखा वहां पर भी ताला लटक रहा है। जिस पर उन्होंने प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक नसरुद्दीन और पूर्व माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक हरिनाथ सिंह व मनोज राजवंशी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। प्राथमिक विद्यालय कोटवा सड़क और पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोटवा सड़क में तैनात दो शिक्षक समय से पहले ही विद्यालय से चले गए थे जिस पर बीएसए ने इनका एक दिन का वेतन काटते हुए जवाब तलब किया है। चेतावनी देते हुए कहा कि जिले के सभी शिक्षक समय से विद्यालय पहुंचे और निर्धारित समय पर स्कूल खोलें और बंद करें इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें