फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

`30 करोड़ से ज्यादा का होगा कारोबार

Tue, 21 Oct 2014 05:31 AM IST
Barabanki
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी (ब्यूरो)। धनतेरस के त्योहार पर पूरा शहर सज गया है। बाजारों में भीड़ उमड़ने लगी है। जानकारों की मानें तो धनतेरस पर 25 से 30 करोड़ रुपये का व्यापार होने का अनुमान है। ज्वैलर्स, बर्तन, वाहन के शोरूम एवं इलेक्ट्रॉनिक सामान के दुकानों पर भीड़ संभाले नहीं संभल रही।
विज्ञापन

धनतेरस के दो दिन पूर्व ही शहर की बाजार में भीड़ उमड़ने लगी है। सभी लोग अपने ढंग से दीपोत्सव की तैयारियों मेें जुटे हैं। रोशनी के त्योहार में पटाखे की गूंज व रोशनी बिखरने के लिए जीआईसी मैदान में पटाखा बाजार सजने लगा है। व्यापारियों के मुताबिक, धनतेरस पर 25-30 करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान है। व्यापारियों ने कहा कि, लोगों ने लखनऊ की ओर रुख न किया तो यह आंकड़ा पार कर सकता है। व्यापारियों के मुताबिक, अभी तक अनुमानत: 6 करोड़ रुपये के आभूषण, सोने चांदी के सिक्के आदि, ढाई करोड़ रुपये के बर्तन, साढे़ 15 करोड़ रुपये के वाहन, एक करोड़ लाख रुपये के होम एपलाइंसेज, मोबाइल, कपड़े आदि की खरीदारी किए जाने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें