फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शबाब पर पहुंचा मेला

Tue, 21 Oct 2014 05:31 AM IST
Barabanki
विज्ञापन
विज्ञापन
देवा (बाराबंकी)। देवा महोत्सव अपने पूरे शबाब पर है। जायरीन के आने का सिलसिला जारी है। बारिश के बाद तबाह हुए देवा मेला (महोत्सव) की रौनक तेजी से लौट आई है। सर्वाधिक भीड़भाड़ वाली जगह मनोरंजन गली दिन-रात खरीददारों से पटी है। यहां पर लगे विभिन्न प्रकार के झूले, सर्कस, जादू शो, राइफल शूटिंग आदि लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। भीड़ के चलते देवा महोत्सव फिर से गुलजार हो गया है। शुक्रवार को मेले में भारी भीड़ जुटी रही। लगातार जायरीन देवा मेला (महोत्सव) में शिकरत कर रहेे हैं। सबसे अधिक आकर्षक का केंद्र मारुति सर्कस का है जिसमें करीब 60 फिट के गोले में स्टंटमैन द्वारा एक साथ कार बाइक चलाकर स्टंट करना देख लोग दांतों चले उंगलियां दबा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें