फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्याम बंशी बजाते हो या मुझे बुलाते हो...

Tue, 21 Oct 2014 05:31 AM IST
Barabanki
विज्ञापन
विज्ञापन
देवा (बाराबंकी)। देवा महोत्सव के ऑडिटोरियम में शुक्रवार की शाम युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। हिमाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड आदि प्रांतों के युवा प्रतिभागियों ने अपने प्रांतों की लोक संस्कृति, पारंपरिक वेशभूषा का शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न प्रांतों के प्रतिभागियों के पारंपरिक गीत व नृत्य ने समां बांध दिया। गैरप्रांतों की विधाएं व नृत्य देख दर्शक आश्चर्य से भर गए। दर्शकों की तालियां कार्यक्रम की सफलता की गवाह बनीं।
विज्ञापन

देवा महोत्सव के प्रेक्षागृह में शुक्रवार की शाम नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में दस प्रांतों के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। हिमाचल प्रदेश के एनवाईके टीम के बारह प्रतिभागियों ने पारंपरिक नृत्य गीत माला प्रस्तुत की तो लोग खड़े होकर झूम उठे और प्रेक्षागृह तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। मध्यप्रदेश के प्रतिभागियों ने अपने प्रांत का पारंपरिक नृत्य खेल पंडा खेल प्रस्तुत किया। पश्चिम बंगाल की टीम के प्रतिभागियों ने महिषासुर वध का जीवंत कर देने वाली नृत्य नाटिका प्रस्तुत की तो दर्शक आश्चर्य से भर गए। उत्तरप्रदेश के जिला मथुरा एनवाईके टीम की पुष्पांजलि व राजकुमारी ने श्याम बंशी बजाते हो या मुझे बुलाते होे.. पर नृत्य किया, जो काफी सराहा गया।आजमगढ़ की टीम के प्रतिभागियोें ने देश भक्तिगीत पर थिरकते व हाथों में तिरंगा थामे नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकाें को भी गुनगुनाने पर मजबूर कर दिया। झारखंड एनवाईके प्रतिभागियों ने लोकनृत्य (करमा डांस) प्रस्तुत कर समां बांध दिया। ललितपुर के प्रतिभागियों ने बुंदेली डांस प्रस्तुत किया। हर एक प्रस्तुति के बाद दर्शकों की तालियां गूंजती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें