फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल व सड़क यातायात बाधित, खड़ी रहीं ट्रेनें

Wed, 15 Oct 2014 05:31 AM IST
Barabanki
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगढ़ । बारिश व तेज हवा से पेड़ गिरने से लखनऊ- सुल्तानपुर रेल लाइन व राजमार्ग पर आवागमन बाधित रहा। उपासना, वरुणा आदि एक्सप्रेस ट्रेनें सुबह से शाम तक रेल मार्ग दुरुस्त होने के इंतजार में हैदरगढ़ से छंदरौली स्टेशन के बीच खड़ी रहीं। जिससे इन ट्रेन से सफर कर रहे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे ट्रैक पर पेड़ के गिरने से क्षतिग्रस्त विद्युत तारों के ठीक नहीं होने से विद्युत इंजन चालित इन एक्सप्रेस ट्रेनाें में डीजल इंजन लगा कर देेर शाम गंतव्य को रवाना किया जा सका। जबकि पेड़ गिरने के कारण सोमवार की रात से अवरुद्ध लखनऊ-सुल्तानपुर राजमार्ग पर दोपहर बाद आवागमन बहाल हो सका। पेड़ गिरने से लखनऊ-सुल्तानपुर रेल लाइन बाधित हो गई। जिससे सुल्तानपुर की ओर से आई उपासना एक्सप्रेस ट्रेन सुबह 9.22 से 11.22 तक तक हैदरगढ़ स्टेशन पर खड़ी रही। यहां दो घंटे के इंतजार के बाद ट्रेन चलने पर यात्रियों को राहत मिली लेकिन कुछ दूरी तय कर ट्रेन पुन: लोनीकटरा के छंदरौली स्टेशन पर खड़ी हो गई। इसी क्रम में सुल्तानपुर की ओर से ही काफी विलंब से आई वरुणा एक्सप्रेस दोपहर को 12 बजे हैदरगढ़ पहुंची तथा यहां से रवाना होने के बाद त्रिवेदीगंज स्टेशन पर देर शाम तक खड़ी रही। सुल्तानपुर-लखनऊ पैसेंजर ट्रेन को दोपहर तक चौबीसी रेलवे स्टेशन पर रोके रखा गया। इसके अलावा मेमो ट्रेनाें का संचालन मंगलवार को पूरी तरह ठप रहा। मेमो समीपवर्ती जिलों के स्टेशनाें पर जहां की तहां खड़ी रही। इस दौरान छंदरौली व त्रिवेदीगंज रेलवे स्टेशन इंचार्ज को यात्रियों के आक्रोश का सामना करना पड़ा तथा स्थिित को नियंत्रण में रखने के लिए दोनों स्टेशनों पर पुलिस बल को तैनात किया गया। हैदरगढ़ रेलवे स्टेशन मास्टर धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि छंदरौली से लखनऊ के अनूपगंज के बीच कई जगह रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने से विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त है। जिससे विद्युत चालित इंजन से चलने वली ट्रेनों का संचालन ठप है। इन्हाेंने कहा दोनाें ट्रेनों को डीजल इंजन से चलाने की अधिकारियों द्वारा व्यवस्था की गई है। इसके बाद करीब आठ घंटे विलंब से शाम साढे़ चार बजे वरुणा एक्सप्रेस ट्रेन को त्रिवेदीगंज से लखनऊ के लिए रवाना किया गया। इसके बाद सद्भावना एक्सप्रेस को डीजल इंजन लगा कर आगे के लिए भेजा गया है। लखनऊ-सुल्तानपुर राजमार्ग भी पेड़ के गिरने से कई जगह पर मार्ग अवरुद्ध रहा। मार्ग पर दहिला, त्रिवेदीगंज, हुसेनाबाद, लोनीकटरा आदि स्थानों पर पेड़ गिरने से राज मार्ग पर घंटो तक आवागमन बाधित रहा है। हैदरगढ़ से बाराबंकी मार्ग पर पेड़ के गिरने से सुबह काफी समय तक आवागमन ठप रहा। मार्ग पर संचालित अनुबंधित बस व अन्य निजी वाहन जहां के तहां मार्ग पर खड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें