कोठी (ब्यूरो)। चोरों ने सोमवार रात भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी आरपी सिंह के चचेेरे भाई के घर घुसकर नकदी समेत चार लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने मौका मुआयना कर पीड़ित परिवार से तहरीर लेकर लौट आई। कोठी थाना क्षेत्र के ग्राम पूरेबला निवासी नरसिंह पुत्र राम बहादुर सिंह क्रिकेटर आरपी सिंह के चचेेरे भाई हैं। सोमवार रात इनके घर में छत के रास्ते अंदर घुसे चोर कमरे में रखी एक लाख रुपये की नकदी व चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर उठा ले गए। जिस समय यह वारदात हुई उस समय राम बहादुर अपने घर के बाहर के कमरे में परिवार समेत सो रहे थे। मंगलवार सुबह चोरी होने का पता लगने पर पुलिस को इस मामले की जानकारी दी है। एसओ राय साहब यादव का कहना है कि, उन्हें इस चोरी के बारे में सूचना तो मिली थी एक एसआई को मौके पर भेजा गया था। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।