फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में किशोर समेत दो की मौत

Tue, 14 Oct 2014 05:31 AM IST
Barabanki
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर (बाराबंकी)। कुर्सी-लखनऊ मार्ग पर शनिवार की रात एक ट्रक की टक्कर से बाइक सवार लखनऊ निवासी युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घर से अपने ननिहाल जा रहे साइकिल सवार किशोर को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल किशोर की मौके पर ही मौत हो गयी। उधर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुईं सड़क दुर्घटनाओं में छह लोग घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कुर्सी थाना क्षेत्र में लखनऊ मार्ग पर शनिवार देर शाम लखनऊ की ओर जा रहे एक बाइक सवार युवक को ट्रक ने चपेट में ले लिया। ट्रक के नीचे आए युवक की कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद जब तक लोगाें की भीड़ जमा होती चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज ट्रक कब्जे में लिया है। एसओ अखिलेश पांडेय का कहना है कि मृतक की उम्र करीब 25 वर्ष के आसपास है। ड्राइविंग लाइसेंस से उसकी पहचान सरोजनी नगर लखनऊ निवासी इमामुद्दीन के रूप में हुई है। वहीं फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में कांशीराम कॉलोनी निवासी पप्पू का 14 वर्षीय पुत्र चांद मियां शनिवार शाम औरंगाबाद अपनी ननिहाल साइकिल से जा रहा था। फतेहपुर-सूरतगंज मार्ग पर स्थित ग्राम औरंगाबाद के पास सूरतगंज की ओर से आ रहे तेज मोटर साइकिल सवार ने किशोर को जोरदार टक्कर मार दी। इसे किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीर गंभीर रूप से घायल चांद को पास के एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। जिन्होंने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवारीजनों में शव को देखकर कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल रामजी यादव का कहना है कि हादसा करने वाले बाइक सवार के बारे में पता लगाया जा रहा है।
उधर कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र के इंदनी का पुरवा निवासी अनुज कुमार बाजपेई शनिवार सुबह साइकिल से जा रहा था। भिटरिया की ओर आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसका हाथ ट्रक के पिछले पहिये के नीचे आ गया और व गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी बनीकोडर भेजवाया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। उधर रानेपुर फैजाबाद निवासी राम सूरत मोटरसाइकिल से सुमेरगंज से नरौली थाना मवई, फैजाबाद निवासी मामा 70 वर्षीय गुनई के साथ घर जा रहा था। फैजाबाद की ओर से लखनऊ की ओर जा रही एक अज्ञात सफारी गाड़ी ने टक्कर मार दी। जिससे गुनई गंभीर रूप से घायल हो गया। वही उसका भांजा भी चोटहिल हो गया। उपनिरीक्षक ब्रह्मदत्त पांडेय व मनोज कुमार सिंह ने अपनी पुलिस जीप से घायल को सीएचसी बनीकोडर लेकर आये।
विज्ञापन

यहां से गुनई की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम रमुआपुर तेलवाय निवासी छविराज (27) पुत्र जगजीवन, राजकुमारी (25) पत्नी हंसराज व सुषमादेवी (40) पत्नी चंद्रशेखर को लेकर शनिवार शाम सूरतगंज से घर लौट रहा था। सूरतगंज-सुढ़ियामऊ मार्ग पर शाम करीब चार बजे ग्राम बकैरा के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली व बाइक में टक्कर हो गई। दुर्घटना में छविराज, राजकुमारी व सुषमादेवी घायल हो गए। ट्रैक्टर चालक मौके पर वाहन छोड़ कर भाग निकला। पुलिस ने घायलों को ग्रामीणों की मदद से सीएचसी सूरतगंज में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें