फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से 10 घर राख, सात लाख की संपत्ति जली

Tue, 14 Oct 2014 05:31 AM IST
Barabanki
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगढ़। तहसील क्षेत्र के ग्राम इच्छापुरवा मजरे चकौरा में आग लगने से 10 घर जलकर राख हो गए। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं लगा सका। अग्निकांड में करीब सात लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवारों को अहेतुक राशि के चेक दिए गए।
विज्ञापन

सुबेहा थाना क्षेत्र के ग्राम इच्छापुरवा मजरे चकौरा में शुक्रवार देर शाम सुखराज के घर में आग लग गई। ग्रामीण जब तक आग पर काबू पाते। लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटों ने एक-एक कर सुखराज के पड़ोसी कल्लू, रामजीत, राममिलन, रामदेव, आशाराम, प्रेमचंद, छोटेलाल, भगवानदीन व जग प्रसाद के घरों को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश की लेकिन असफल रहे। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। तब तक सभी 10 घर जलकर राख हो गए थे। घर में खाने के लिए एक दाना व कपड़े तक नहीं बचे। पीड़ित कल्लू, रामजीत, आशाराम आदि ने बताया कि अग्निकांड ने सभी घरों के सात लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। शनिवार को प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवारों को अहेतुक राशि के चेक दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें