फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में रीयल स्टेट से जुड़े लोगों की जांच करेगी टीम

Sun, 05 Oct 2014 05:30 AM IST
Barabanki
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर में रीयल स्टेट के कारोबार से जुड़े मारफीन तस्करों की जांच के लिए जिला प्रशासन ने एक टीम गठित की है। जिसके चलते अब इन तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। जिला प्रशासन द्वारा इस कारोबार से जुड़े तस्करों पर शिकंजा कसने की बात से अब सभी अपने अपने जुगाड़ लगाने की जुगत में जुट गए हैं।
विज्ञापन

जिले में धड़ल्ले से हो रहे रीयल स्टेट के कारोबार में जैदपुर थाना क्षेत्र के टिकरा गांव के तस्करों व अन्य कुछ नामी गिरामी मारफीन तस्करों का पैसा लगने की बात सामने आने के बाद अब इन सबकी जांच के लिए जिला प्रशासन ने एक टीम गठित की है। एडीएम पीपी पाल ने खुद के नेतृत्व में गिठित टीम बनाई है जिसके द्वारा यह पता लगाया जाएगा कि इस काम में ऐसे कितने वह लोग है जो मारफीन तस्करी या अन्य गैर कानूनी कामों में लिप्त है। इनके नामों का पता चलने के बाद जिला प्रशासन द्वारा इनके खिलाफ कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है। प्रशासन के इस रुख से रीयल स्टेट के कारोबार से जुड़े तस्करों में हड़कंप मच गया है। बताते चले कि ’अमर उजाला’ द्वारा प्रमुखता से इस खबर को प्रकाशित करने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया है और अब यह कार्रवाई शुरू करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें