फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘रेप का आरोपी है मदरसों पर अंगुली उठाने वाला’

Wed, 17 Sep 2014 05:30 AM IST
Barabanki
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने भाजपा सांसद साक्षी महाराज का नाम लिए बगैर कहा कि ऐसा शख्स मदरसों को आईएसआई के अड्डे बताने की हिमाकत कर रहा है जो खुद रेप का आरोपी है और सीबीआई ने भी उसेे आरोपी बनाया है। उन्होंने कहा कि सिर्फ लाल, पीले कपड़े पहनने से ही कोई संत नहीं हो जाता। नगर विकास मंत्री ने पीएम मोदी व भाजपा पर भी निशाना साधा और कहा कि लोकसभा व विधानसभा के उपचुनावों में सपा को मिली जीत कौमी एकता की मिसाल है। कहा, कांग्रेस ने यदि लोकसभा चुनाव मेें सपा का साथ दिया होता तो आज नतीजा कुछ और होता। मंगलवार को शहर में नगरपालिका के समीप मुगल दरबार हाल में आयोजित ईद व सद्भावना मिलन समारोह में आजम खां ने कहा कि जो मदरसों पर यह आरोप लगा रहे हैं कि यहां पर देश को बांटने व आईएसआई एजेंटों को बनाने की शिक्षा दी जाती है वह खुद ही देशद्रोही हैं। कहा, आज जो लोग लव जिहाद की बात कह रहे हैं उनको इसके बारे में पता ही नहीं है। उन्होंने ने लव को मोहब्बत व जेहाद को बुराई के खिलाफ संघर्ष बताया। कहा, हिंदुस्तान कौमी एकता का प्रतीक है कोई भी फिरकापरस्त ताकतें देश में एकता व भाईचारे को खत्म नहीं कर सकती है। अपने 40 मिनट के भाषण में आजम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बगैर कहा कि वह आज इतने बडे़ अंतर्यामी हो गए हैं जो भविष्य की बातों को पहले ही जान लेते है। कहा था स्विस बैंक का काला धन आने वाला है अब सिर्फ विदेशाें का दौरा कर देशवासियों को सपने दिखा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें