फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरजनपदीय ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार

Fri, 08 Aug 2014 05:30 AM IST
Barabanki
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। रामनगर पुलिस ने चोरी की 14 बाइक समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर अंतरजनदीय ऑटो लिफ्टर गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया हैं। पुलिस अधीक्षक ने इसका खुलासा करते हुए बताया कि पकड़े गए बाइक चोरों में जरवल रोड बहराइच का एक होमगार्ड भी शामिल है। इन लोगों ने लखनऊ, बाराबंकी व बहराइच से ये बाइकें चोरी की थीं। इनके तीन साथी अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके हैं।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस सभागार में बृहस्पतिवार को एसपी अब्दुल हमीद ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों में राजू उर्फ राजकरन, मनोज कोरी, संजय वर्मा निवासी सुल्तानापुर गांव थाना रामनगर व जगतराम यादव निवासी मदरेही थाना जरवल रोड बहराइच को बृहस्पतिवार की सुबह वाहन चेकिंग के दौरान रानीबाजार चौराहे के पास से रामनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनकी निशादेही पर सुल्तानापुर गांव से नौ व जरवल रोड से पांच बाइकें बरामद की है। यह सभी शातिर वाहन चोर हैं और अब तक करीब 100 से अधिक बाइक चोरी कर बेंच चुके हैं। बताया कि गिरफ्तार जगतराम जरवल रोड में होमगार्ड है। इन सभी आरोपियों को कोर्ट से पुलिस रिमांड पर लेकर इनसे पूछताछ करने के साथ ही इस गिरोह के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया जाएगा। कप्तान ने रामनगर पुलिस की इस सफलता पर पुरस्कार देने की बात कही है। सीओ रामनगर डॉ. राजेश तिवारी ने बताया कि पकड़े गए बाइक चोरों के तीन साथी अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके हैं। बताया कि यह सभी लखनऊ के गोमती नगर, इंदिरा नगर व बाराबंकी और बहराइच जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बाइक चोरी करते हैं। और फिर जिन बाइकोें के कागजात मिल जाते है उन्हें 20 हजार व बिना कागज वाली बाइकों को सिर्फ 10 हजार रुपये में बेंच देते हैं। यह सभी वाहन चोर पहली बार पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। इनका कोई पहले से आपराधिक इतिहास नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें