फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर में फैला डायरिया, बच्ची की मौत, 7 गंभीर

Sat, 26 Jul 2014 05:30 AM IST
Barabanki
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनपुर (बाराबंकी)। क्षेत्र के गांव रामपुर भवानीपुर में फैले डायरिया की चपेट में आकर एक चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गई जबकि सात अन्य बच्चों की हालत गंभीर है। सूचना के बावजूद सीएचसी से डॉक्टरों की टीम यहां नहीं पहुंची। मजबूरी में ग्रामीण निजी चिकित्सकों से इलाज करा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। वहीं देर शाम सीएमओ ने बताया कि डॉक्टरों की टीम मौके पर भेजी जा रही है और पूरे मामले की जांच कराकर जो भी दोषी होगा उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मौसम में आए बदलाव का असर दिखने लगा है। बारिश के बाद गांवों में हुए जलभराव से संक्रामक रोग फैलने लगे हैं। क्षेत्र के रामपुर भवानीपुर गांव में उल्टी व दस्त से पीड़ित मुन्ना की चार वर्षीया पुत्री हजरूलजहां की मौत हो गई। वहीं गांव के ही सिराज की 15 वर्षीय पुत्री सुफियाना, जाहिद अली की दो वर्षीय पुत्री रहनुमा, जाकिर अली की चार वर्षीय पुत्री जुनैदा, जलालुद्दीन की पांच वर्षीय पुत्री सानिया बानो, मोहम्मद अजीज की 13 वर्षीय पुत्री कमरजहां और मोहम्मद सलीम की दोनों पुत्रियां अबू साहिमा (एक वर्ष) व अबू हासिमा (ढाई वर्ष) उल्टी व दस्त से पीड़ित हैं। परिवारीजनों का कहना है कि हालत बिगड़ने पर सीएचसी सिरौलीगौसपुर फोन किया गया लेकिन डॉक्टरों की टीम गांव तक नहीं आई। जिससे हम लोग निजी डॉक्टरों से अपने बच्चों का इलाज करा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बरती जा रही लापरवाही से विभाग के प्रति ग्रामीणों में तीखा आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन


मामले की जानकारी मिली है पीड़ितों के उपचार के लिए गांव को डॉक्टरों की टीम भेजी जा रही है। जानकारी मिलने के बाद भी डॉक्टरों का गांव तक नहीं पहुंचना गंभीर विषय है पूरे प्रकरण की जांच क्षेत्रीय एसीएमओ से कराकर जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. आनंद ओझा, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें