फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंथा व्यापारी के यहां छापा

Fri, 20 Jun 2014 05:31 AM IST
Barabanki
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। वाणिज्यकर फैजाबाद और जिले की टीम ने बृहस्पतिवार की शाम एक मेंथा व्यापारी के नाका सतरिख और बडे़ल स्थित गोदाम पर छापा मारा। टीम ने जांच पड़ताल के दौरान करीब 45 करोड़ रुपये का टर्नओवर होना पाया है। टीम ने बताया कि जांच पड़ताल के बाद लाखों रुपये की कर की चोरी उजागर हो सकती है। खबर लिखे जाने तक टीम जांच कर रही थी।
विज्ञापन

एसआईबी रेंज बी वाणिज्यकर फैजाबाद और जिले के वाणिज्यकर विभाग के सचल दल की पांच सदस्यीय टीम डिप्टी कमिश्नर एएन शर्मा, चंद्रकांत रल्हन, असिस्टेंट कमिश्नर चंद्रशेखर सिंह, वाणिज्य कर अधिकारी अनुभव सिंह और केजी गुप्ता की टीम ने नाका सतरिख स्थित मेंथा व्यापारी प्रदीप गुप्ता की दुकान और बड़ेल स्थित गोदाम पर छापा मारा। टीम ने बताया कि जांच पड़ताल के दौरान शुरूआती दौर में 45 करोड़ रुपये का टर्नओवर प्रकाश में आया है। पूरी जांच रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी कि कितना टर्नओवर है और कितने रुपये की कर चोरी की जा रही है। टीम ने बताया कि इतना तय है कि व्यापारी द्वारा लाखों रुपये की कर चोरी किए जाने से इंकार नहीं किया जा सकता है। छापेमारी के दौरान टीम ने व्यापारी के बड़ेल गोदाम से 22 ड्रम और चार करपा भरे मेंथा ऑयल पाए वहीं भारी मात्रा में खाली ड्रम लगे हुए थे। व्यापारी जांच के दौरान कुछ अभिलेख नहीं दिखा पाया। टीम के अधिकारियों ने बताया कि पूरे प्रकरण से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। अभी अभिलेखों की जांच पड़ताल चल रही है। शुक्रवार को ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें