बाराबंकी(ब्यूरो)। शादी समारोह से पति के साथ पैदल लौट रही महिला ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पति की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कस्बा सहादतगंज निवासी जुबैर बुधवार को अपनी पत्नी सरवरी के साथ सरसौंदी गांव में रिश्तेदार के यहां शादी में गया था। वहां से दोनों पैदल घर लौट रहे थे। तभी पीछे से आ रहे ट्रैक्टर से सरवरी कुचल गई। हादसे के बाद चालक ट्रैैक्टर समेत मौके से भाग गया। गंभीर रूप से घायल सरवरी को अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की जा रही थी, मगर उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जुबैर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।