फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तपापुर में 20 आशियाने जलकर राख्ा

Thu, 24 Apr 2014 05:30 AM IST
Barabanki
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। कोतवाली क्षेत्र के तपापुर गांव में बुधवार सुबह लगी भीषण आग में 20 घर जलकर राख हो गए। फायर ब्रिगेड कर्मियों व ग्रामीणों ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बीस घरों में तकरीबन 15 लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। घर का सामान, जेवर व नकदी जल गई। पीड़ित परिवारों के पास कुछ भी नहीं बचा। घर में रखे कपड़े, बिस्तर, अनाज आदि सब कुछ जलकर नष्ट हो गया। अग्निकांड के बाद गांव में हाहाकार मचा हुआ है। आग से नुकसान का आकलन करने राजस्व कर्मियों की टीम गांव पहुंची। वहीं दूसरी ओर आग से झुलसने और इस दौरान भगदड़ में 14 लोग जख्मी हो गए जिनका इलाज किया गया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह तपापुर मजरे सरांय रावत में ग्रामीणों की दिनचर्या शुरू ही हुई थी कि साढे़ सात बजे भीषण आग की लपटें देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। तेज हवा के साथ लपटों ने एक-एक कर गांव के 20 घरों को अपनी चपेट में लिया। गांव के लल्लू के घर से निकली आग की लपटों ने देखते ही देखते बीस घरों को अपने घेरे में ले लिया। आग लगने का स्पष्ट कारण पता नहीं चल सका है लेकिन लोगों का कहना है कि लल्लू के घर में चाय बनाकर पीने के बाद बच्चे स्कूल चले गए और संभवत: चूल्हे में बची चिन्गारी ने ही छप्पर में आग पकड़ी होगी। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते तब तक तेज हवा के चलते आग की लपटों ने आसपास के घरों को चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग पर काबू नहीं पा सके। मौके पर पहुंचे अग्निशमन दल ने करीब ढाई घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। परिवारीजनों समेत खेत गए लल्लू के घर का सामान, अनाज सभी कुछ जलकर राख हो गया। जगन्नाथ के यहां 80 हजार के जेवर, घर का सामान, रामकुमार के यहां 70 हजार के जेवर, घर का सामान, रमेश के मकान मेें 10 हजार नकद व अन्य कीमती सामान तथा चंद्र प्रकाश, रामचंद्र, ओमप्रकाश, राजेंद्र, सुरेश, कमलेश, उमेश, जितेंद्र, राजकुमार, संजय कुमार, राजेश, रामविलास, विजय कुमार, रामविलास, विलास कुमार, शिवप्रसाद, अनिरुद्ध, अशोक कुमार के घरों मेें लाखों रुपये का घर का सामान, कपड़ा, अनाज आदि जलकर राख हो गया।
ग्रामीणों की सूचना पर अग्निशमन दस्ते ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया। राजस्व कर्मियों ने गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है। गांव में करीब 15 लाख के नुकसान का अनुमान लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें