फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबांदी ने बढ़ाई गलन

Sat, 28 Dec 2013 05:44 AM IST
Barabanki
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। दिन भर धूप खिली रही, जिससे लोगों ने ठंड से राहत महसूस की। लेकिन दोपहर तीन बजे के बाद अचानक छाई बदली से एक बार फिर से ठंडक लौट आई। रात करीब साढे़ आठ बजे बूंदाबांदी भी शुरू हो गई, जिससे सर्दी और बढ़ गई। कोहरे के चलते लंबी दूरी की ट्रेनें देरी से चल रही हैं। सुबह व रात में होने वाली ठंड से आम आदमी व यात्री हलकान हैं, लेकिन प्रशासन व नगर पालिका अभी भी अलाव जलवाने के लिए पहल नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह से धूप निकली, हालांकि भोर के समय काफी गलन रही। दोपहर तीन बजे तक धूप खिलने से लोगों ने ठंडक से राहत महसूस की। लेकिन अचानक बादल घिर जाने से एक बार फिर से ठंडक लौट आई। रोज की अपेक्षा शाम को लोगों ने अधिक सर्दी महसूस की। रात करीब साढ़े आठ बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई, जिससे ठंडक और बढ़ गई। रात व भोर में तेज ठंड होने से रिक्शा चालकाें व यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। इसके बाद भी प्रशासन व नगर पालिका परिषद ने अभी तक देवां तिराहा, रेलवे व बस स्टेशनों पर अलाव जलवाने शुरू नहीं किए हैं। कोहरे के चलते लंबी दूरी की ट्रेनें भी प्रभावित रहीं।
विज्ञापन


बाक्स
ट्रेनें आने का समय विलंब घंटे में
गोरखधाम एक्सप्रेस (अप) 04.18 बजे 04.24
अवध असम एक्स. (अप) 04.36 बजे 07.00
शहीद एक्सप्रेस (डाउन) 07.20 बजे 03.10
बाघ एक्सप्रेस (डाउन) 07.50 बजे 06.35
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें