फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो मरे

Sat, 28 Dec 2013 05:45 AM IST
Barabanki
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। सोमवार की रात व मंगलवार की भोर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकाें में एक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

पहला हादसा सोमवार की रात फतेहपुर मार्ग पर सूरतगंज पुलिस चौकी के पास हुआ था जहां ग्राम बन्नी सुलेमाबाद निवासी कल्लू (35) अपने रिश्तेदार अतीक (13) निवासी पचघरा फतेहपुर के साथ सोमवार शाम पांच बजे सूरतगंज से घर लौट रहे थे। पुलिस चौकी के पास ही रास्ते में खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी बाइक टकरा गई जिसमें कल्लू व अतीक घायल हो गए। मंगलवार की सुबह जिला अस्पताल में कल्लू की मौत हो गई। दूसरा हादसा मंगलवार की सुबह कोतवाली नगर क्षेत्र में गाेंडा मार्ग पर नवीन मंडी के पास हुआ जहां सड़क पर पैदल जा रहे 55 वर्षीय एक व्यक्ति को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चौकी इंचार्ज अमरनाथ यादव ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें