फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो प्राचार्यों व 107 छात्र-छात्राओं पर मुकदमा दर्ज

Sat, 07 Dec 2013 05:42 AM IST
Barabanki
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। परीक्षा केंद्र बदले जाने का विरोध करने वाले छात्र-छात्राएं जहां प्रशासन द्वारा अपनी मांगें पूरी करने की उम्मीद लगाए बैठे थे वहीं अधिकारियों ने उन सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाकर उन्हें मुल्जिम बना दिया है। पुलिस ने प्रदर्शनकारी 107 छात्र-छात्राओं व दो प्राचार्यों पर कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। सात छात्रों व विधि कॉलेज के दो प्राचार्यों पर नामजद और सौ अन्य छात्र-छात्राओं पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मालूम हो कि जिले के तीन लॉ कॉलेजों में विधि की परीक्षा के लिए छात्र-छात्राओं का परीक्षा केंद्र जनेस्मा कॉलेज में बनाया गया है। छात्र यहां से परीक्षा केंद्र हटाए जाने के लिए कई दिनोें से प्रदर्शन कर रहे थे। बृहस्पतिवार की सुबह करीब 8.30 बजे जनेस्मा कॉलेज में पहले दिन परीक्षा देने जा रहे छात्र-छात्राओं को कुछ छात्रों ने रोकना शुरू कर दिया। इस बीच पुलिस व छात्रों के बीच हुई झड़प के बाद छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया था। इसके बाद प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर लाठीचार्ज किया था। लाठीचार्ज की चपेट में आकर सात छात्र घायल भी हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में गुरुवार देर रात कोतवाली नगर में दो विधि कॉलेजों के प्राचार्य समेत नौ नामजद व करीब सौ अन्य छात्रों पर कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस की इस कार्य प्रणाली से विधि छात्रों में काफी आक्रोश है। छात्रों का कहना है कि पुलिसिया उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, इसके लिए चाहे कुछ भी करना पड़े। वहीं छात्रों पर पुलिस के लाठीचार्ज की लोगों ने निंदा भी शुरू कर दी है। मानवाधिकार एसोसिएशन के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को शहर के बेगमगंज मोहल्ले में एक बैठक का आयोजन कर विधि छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज की निंदा की। संगठन के जिलाध्यक्ष सुरेशचंद्र पांडेय ने कहा कि जिला प्रशासन से यह मांग की गई है कि छात्रों पर दर्ज मुकदमे हटाए जांए। इस मौके पर सरदार सुजीत सिंह, जुबेर अहमद खां, आसिफ, अलीमा, हरविंदर सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

इनसेट--
इन पर दर्ज हुई नामजद एफआईआर
बाराबंकी। पुलिस ने जिन लोगों को गुरुवार हुए प्रदर्शन के दौरान सरकारी काम में बाधा डालने व तोड़फोड़ समेत कई संगीन धाराओं में नामजद किया है उनमें टीआरसी लॉ कॉलेज के प्राचार्य अश्विनी गुप्ता और ग्राम्यांचल डिग्री कॉलेज प्राचार्य विजय द्विवेदी के अलावा छात्रों में हर्षित वर्मा, आसिफ, मुन्नूलाल चौरसिया, राजकिशोर शुक्ला व कैलाश यादव समेत सात छात्र शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें