बाराबंकी। तहसीलदार को दिए गए एक शिकायती पत्र के बाद एक अस्पताल के निर्माण कार्य को रोक दिया गया है।
तहसीलदार को दिए गए शिकायती पत्र में लखपेड़ाबाग निवासी अरविंद वर्मा और बहादुरपुर चचेरुवा निवासी सतीश चन्द्र ने आरोप लगाया कि मेयो अस्पताल के निकट लखनऊ-फैजाबाद मार्ग पर 0. 334 हेक्टेयर भूमि उनकी है जिसका दाखिल खारिज भी इन लोगों के नाम हो चुका है। इसके बावजूद मेयो अस्पताल के कर्मचारियों और प्रबंधतंत्र द्वारा अवैध रूप से बाउंड्रीवॉल का निर्माण कर उस पर गेट लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जब हम लोगों ने इसका विरोध किया तो अस्पताल के कर्मचारी मारपीट पर उतारू हो गए जिस पर शिकायत मंगलवार को तहसीलदार सदर से की। इस बाबत तहसीलदार भरतराम यादव का कहना है कि शिकायत मिली है, मामले की जांच के लिए हल्का लेखपाल को मौके पर भेजकर निर्माण पर रोक लगा दी गई हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।