फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर की सुविधा जल्द

Tue, 22 Oct 2013 05:39 AM IST
Barabanki
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिला अस्पताल में जल्द ही पीड़ितों को ट्रॉमा सेंटर की सुविधाएं मुहैया होंगी। अस्पताल की इमरजेंसी के पीछे खाली पड़ी भूमि पर तेजी से भवन का निर्माण किया जा रहा है। शासन स्तर से मार्च 2014 तक कार्य को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। 121 लाख रुपये से निर्मित होने वाले इस भवन के लिए पहली किस्त के रूप में 60 लाख 54 हजार रुपये मिल चुके हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग पर आए दिन होने वाले हादसों में पीड़ितों को अब तक बेहतर उपचार की सुविधा नहीं मिल पा रही थी। पिछले चार वर्षों से जिला अस्पताल की इमरजेंसी को ट्रॉमा सेंटर में तब्दील करने की प्रक्रिया चल रही थी लेकिन फाइल कहीं न कहीं अटक जाती थी। करीब दो माह पूर्व शासन स्तर पर ट्रॉमा सेंटर निर्माण को हरी झंडी दे दी गई है। यही नहीं इसके लिए 121 लाख रुपये भी स्वीकृत किए गए हैं। प्रथम किस्त के रूप में 60 लाख 54 हजार रुपये की धनराशि भी कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम को अवमुक्त कर दी गई है। कार्यदायी संस्था ने चयनित भूमि पर भवन निर्माण का कार्य शुरू करा दिया है। इस कार्य को पूरा करने का लक्ष्य शासन ने मार्च 2014 तक निर्धारित किया है। भवन निर्माण का कार्य काफी तेज गति से चल रहा है। जिस गति से कार्य चल रहा है उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि भवन निर्माण का कार्य निर्धारित समय से पहले ही पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें