फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झील में मिला अधेड़ का शव हत्या की आशंका

Sun, 20 Oct 2013 05:39 AM IST
Barabanki
विज्ञापन
विज्ञापन
विशुनपुर। फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के बाहर स्थित झील में एक अधेड़ का शव पड़ा मिला है। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी गांव के चौकीदार को दी जिसके बाद पहुंची पुलिस ने शव को झील से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के बाबापुरवा गांव के बाहर स्थित एक झील में शनिवार की दोपहर एक शव पड़ा होने की सूचना पर यहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने इस बारे में पुलिस को बताया। मौके पर पहुंचे सीओ फतेहपुर विशाल यादव, कोतवाल डीसी मिश्रा ने शव को तालाब से बाहर निकलवाया पर उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। कोतवाल ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 55 वर्ष होगी और इसका शव करीब 15 दिन पुराना लग रहा है, इसी के चलते आधा शव सड़ चुका है। ग्रामीणों में हत्या कर शव फेंके जाने की चर्चा है तो वहीं पुलिस का कहना है कि शव आधे से ज्यादा सड़ चुका है, शिनाख्त नहीं हो सकी है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें