बाराबंकी। रेल पटरी के किनारे एक युवक का सिर कटा शव पड़ा होने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस का कहना है कि युवक की मौत ट्रेन से गिरकर हुई है। जबकि उसके सिर का कुछ पता नहीं है। जंहागीराबाद थाना क्षेत्र में फैजुल्लागंज गांव के पास स्थित रेल ट्रैक पर शनिवार की सुबह एक युवक का सिर कटा शव पड़ा होने पर वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के सिर को आस-पास खोजने का प्रयास किया पर उसका कोई पता नहीं चल सका है। थानाध्यक्ष जंहागीराबाद हरिलाल कर्दम ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष के आसपास है। उसकी मौत ट्रेन से गिरकर हुई है। जबकि ग्रामीणों का कहना है कि उसकी हत्या कर शव यहां लाकर फेंका गया है।