फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र-प्रदेश सरकार बढ़ी कीमतों के लिए दोषी

Thu, 01 Aug 2013 05:33 AM IST
Barabanki
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। पेट्रोल व डीजल की कीमत में बढ़ोतरी से उपभोक्ताओं को एक बार महंगाई की मार झेलनी पड़ेगी। पेट्रोल व डीजल के दामों में की गई बढ़ोतरी की लोगों ने निंदा की। पेट्रोल पहले 76.82 रुपये प्रति लीटर था जो अब बढ़कर 77.70 रुपये हो गया है। पेट्रोल के दाम में 88 पैसे व डीजल की कीमत में 50 पैसे की वृद्धि की गई है। डीजल का दाम पहले 55.29 रुपये था पर अब 55.90 रुपये प्रति लीटर हो गया है। लोगों के मुंह से सहसा ही निकल पड़ा कि अरे अभी तो दाम बढ़े थे फिर बढ़ गए। सभी का कहना है कि पहले से ही कमर तोड़ महंगाई की मार से जनता त्रस्त है। दाम बढ़ने से जनता पर इसका विपरीत असर पड़ेगा। बुधवार रात पेट्रोल पंप आए पर लोग दाम बढ़ने की सूचना पर अधिक मात्रा में पेट्रोल व डीजल लेने लगे। आम जनता ने पेट्रोल मूल्यों पर नियंत्रण न होने का ठीकरा केंद्र व राज्य सरकार पर फोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें