फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलर लालटेन तैयार करेंगी गांव की महिलाएं

Tue, 11 Jun 2013 05:30 AM IST
Barabanki
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। अब जिले की महिलाओें द्वारा तैयार की गई सोलर लालटेन घरों में रोशनी करेंगी। अल्पसंख्यक महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में शुरू किया गया यह प्रयास बहुत जल्द फलीभूत होता नजर आएगा। जिला प्रशासन ने इस दिशा में कार्य कराना शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर महिलाओं के चयन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। दो गांवों से करीब 70 महिलाओं की सूची भी अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को उपलब्ध करा दी गई है। खास बात यह है कि इन महिलाओं को सोलर लालटेन बनाने का प्रशिक्षण प्राप्त करने कहीं दूर नहीं जाना होगा बल्कि यह प्रशिक्षण उन्हें उसी ग्राम पंचायत में ही दिया जाएगा।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में महिलाओं का चयन करने के बाद आईआईटी रुड़की के अतुल गंगवार द्वारा सोलर लालटेन बनाने का प्रशिक्षण गांव के ही पंचायत भवन में दिया जाएगा। करीब 15 दिन के इस प्रशिक्षण में महिलाओं को पूरी तरह से सोलर लैंप तैयार करने के योग्य बना दिया जाएगा। इसके बाद नामित की गई कंपनी अपना उत्पाद लेकर आएगी और उसे इन महिलाओं को एसेम्बेल्ड करने के लिए दिया जाएगा। एक सोलर लालटेन को एसेम्बेल्ड करने में करीब आधा घंटे का समय लगेगा और इसके बदले में महिलाओं को 20 से 25 रुपये प्रति लालटेन दिया जाएगा। जानकारों के मुताबिक एक महिला एक दिन मे करीब 10 सोलर लालटेन एसेम्बेल्ड कर सकेगी। इस तरह से इससे होने वाली आय से महिलाएं अपने परिवार का पोषण करने के साथ ही आत्मनिर्भर भी बन सकेंगी और उन्हें घर बैठे रोजगार भी मिल सकेगा। जिलाधिकारी ने इस कार्य का जिम्मा प्रभारी अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी गरिमा स्वरूप को सौंपा है। उन्होंने बताया कि महिलाओं के चयन का कार्य तेजी से चल रहा है, सभी स्थानों से ऐसी महिलाओं की सूची मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें