फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पर धावा बोल कई राउंड फायरिंग

Tue, 27 Nov 2012 12:00 PM IST
Barabanki
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। सहन की जमीन पर से नांद हटाने का विरोध करने पर दबंगों ने विपक्षियों पर शनिवार को हमला कर दिया था। विरोध में विपक्ष ने भी हमला किया इस मारपीट में दोनों पक्षों से तीन लोग घायल हो गए थे। इसके बाद सोमवार को दबंगों ने दोबारा पीड़ित पक्ष के घर पर धावा बोल दिया और ताबड़तोड़ कई राउंड फायर झोंक दिए। कुर्सी पुलिस ने दोनों पक्षों से तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

कुर्सी थाना क्षेत्र के ग्राम पिलहटी निवासी कलीम के मकान के सामने लगी नांद शनिवार को जबरन हटाने पहुंचे गांव के वजीर के चार बेटों समेत पांच लोगों ने कलीम के विरोध करने पर हमला कर दिया। बीच-बचाव में कलीम के पक्ष से भी कुछ लोगों ने मारपीट की। इस मारपीट में कलीम और हबीब को गंभीर चोटें आई जबकि विपक्ष से अतीक घायल हो गया। मामला थाने पहुंचा तो पुलिस ने तीनों घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। लेकिन एक्सरे न हो पाने की वजह से पुलिस ने इस प्रकरण में कोई लिखा-पढ़ी नहीं की। सोमवार को जब घायल एक्सरे के लिए जिला अस्पताल पहुंचे थे तो वजीर के चारो बेटे जहीर, अतीक, जावेद, जुलफी और खलील ने कलीम के घर पर धावा बोलकर जमकर उत्पात मचाया यही नहीं हमलावरों ने कई राउंड फायर भी किये। पीड़ित पक्ष ने खुद को घर में बंद कर लिया और 100 नंबर पर हमले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने अतीक, जहीर और विपक्षी यूनुस को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें