फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रॉकेट से होगी सिक्कों की बरसात

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Barabanki
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। दीपावली पर शहर के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में पटाखों का बाजार सजा है। इसमें तरह-तरह की रंग बिरंगी रोशनी वाले तेज व धीमी आवाज वाले पटाखाें की धूम है। सुबह से ही बच्चों के साथ बड़ों में भी पटाखों की खरीद करने में होड़ सी लगी है। देर रात तक बाजार में भीड़भाड़ रही। जीआईसी मैदान मेें आतिशबाजी की 49 दुकानें लगी हैं। इस बार आतिशबाजी के बाजार में रंगबिरंगी फुलझड़ी में स्काई सिल्वर, राइडर पैराशूट, फैंटा प्लस, चाइनीज रंगीन फुलझड़ी मौजूद हैं। इसके अलावा एयर शूटर, मेगा रॉकेट, रॉकेट बम, मिल्की व्हील, पेंटा स्काई फ्लस, यूनीवर्स राइडर, चायनीज अनार बाजार में हैं। एम. मास्टर रॉकेट ऊपर जाकर चमकीले सिक्के जैसी बरसात करता है। आसमान में जाकर आवाज के साथ पैराशूट बनाकर रोशनी उत्पन्न करने वालेे पैराशूट जंपर पटाखे भी खूब बिक रहे हैं। इसके साथ ही अनार, महताब, चकरघिन्नी, एनाकोंडा, चाइनीज रॉकेट, स्काई शॉट, मैरिगो राउंड, रंगीन फुलझड़ी, हांडी अनार, धीमी व तेज आवाज वाले पटाखों से बाजार सजा हुआ है। बच्चों के साथ बड़े भी पटाखा खरीदने में पीछे नहीं हैं। बाजार में 10 रुपये से लेकर 1820 रुपये तक के पटाखे मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें