सतरिख। तेज रफ्तार पिकप गाड़ी ने सोमवार सुबह तांगा में पीछे से जोरदार ठोकर मार दी। इस हादसे में तांगा चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायलों में से एक की हालत नाजुक बताई जाती है। इस हादसे में तांगे का घोड़ा भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
सतरिख के ग्राम तमरसेपुर निवासी जमील सोमवार सुबह अनवर और मुस्तफा के साथ तांगे पर मूली लादकर मंडी बेचने जा रहा था। मोहम्मदाबाद मोड़ के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकप गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तांगा सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिससे मुस्तफा (45) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि जमील (50) व अनवर (25) समेत तांगे का घोड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर होने के कारण जमील को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। उधर, इस हादसे के बाद चालक पिकप को छोड़कर भाग गया।