फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी आवास न खाली करने वाले 40 पुलिस कर्मियों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी आवास न खाली करने
विज्ञापन

वाले 40 पुलिसकर्मियों को नोटिस

क्रासर

- एसपी ने कहा दर्ज होगा मुकदमा, वेतन से वसूलेंगे किराया
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। तबादला होने के बाद भी पुलिस लाइन के सरकारी आवासों पर काबिज 40 पुलिसकर्मियों को तत्काल मकान खाली करने का नोटिस दिया गया है। एसपी ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवास का किराया वेतन से वसूलने का भी आदेश दिया है।
विज्ञापन

गैर जिले में दो से तीन साल पहले तबादला होने के बाद भी करीब चार दर्जन पुलिस कर्मियों का परिवार अभी यहीं रह रहा है। दूसरी तरफ अन्य यहां तैनात पुलिस कर्मियों को आवास की समस्या से जूझना पड़ रहा है। आवास न छोड़ने वाले पुलिस कर्मियों को कई बार चेतावनी दी गई लेकिन इसके बाद भी आवास खाली नहीं हुए। एसपी वीपी श्रीवास्तव ने बताया कि करीब 40 पुलिस कर्मियों को आवास खाली करने की नोटिस भेजा है। इसके साथ ही इन सभी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा। एसपी ने बताया कि जो पुलिस कर्मी आवास पर काबिज है उनसे यहां से तबादला होने के बाद के समय का किराया वसूल किया जाएगा। इसमें यदि किसी ने दिक्कत पहुंचाने का प्रयास किया तो इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए भी शासन को लिखा जाएगा। उल्लेखनीय है कि पुलिस लाइन में बने करीब चार दर्जन आवासों में इंस्पेक्टर, दरोगा से लेकर सिपाही कब्जा किए है। यह ऐसे पुलिस कर्मी है जिनका तबादला यहां से दो से तीन साल पहले गैर जिले में हो चुका है। इसके बावजूद इन सभी के द्वारा आवास न खाली करने पर अब यह कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें