जिले में बंद हो गई आबकारी दुकानें
बाराबंकी। निकाय चुनाव को लेकर जिले में सोमवार की शाम से देशी व विदेशी, बीयर समेत शराब की सभी दुकानें बंद कर दी गई है। जिला आबकारी अधिकारी दिलीप कुमार मणि तिवारी ने बताया कि अब शराब की दुकानें 29 नवंबर को मतदान संपन्न होने के बाद ही खुलेंगी। आबकारी अधिकारी ने कहा डीएम अखिलेश तिवारी के आदेश पर शराब दुकानें बंद हुई है इस दौरान यदि किसी दुकान में गलत तरीके से शराब बेचते पकड़ गया तो उसका लाइसेंस निरस्त करने के साथ ही रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।