फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 घंटे में रोपे गए 9.12 लाख पौधे

Mon, 11 Jul 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
पौधरोपण करते गोप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पौधरोपण अभियान के तहत दस घंटे के अंदर 97 स्थानों पर 9 लाख 12 हजार पौधे लगाए जाने का दावा किया गया है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह लक्ष्य निर्धारित अवधि से काफी पहले ही पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन


वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा, जिले के प्रभारी मंत्री रामपाल राजवंशी, कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप के साथ ही डीएम अजय यादव, एसपी अब्दुल हमीद, सीडीओ, डीडीओ, बीडीओ, ग्राम प्रधानों और अन्य विभागों के अधिकारियों ने भी पौधरोपण किया। पौधरोपण का जायजा लेने के लिए गिनीज बुक की टीम भी जिले में थी। 

पौधरोपण अभियान के तहत पूर्व कैबिनेट मंत्री और राज्यसभा सदस्य बेनी प्रसाद वर्मा ने डीएम अजय यादव के साथ छावनी परिसर में पौधरोपण किया। जिले के प्रभारी मंत्री रामपाल राजवंशी ने सालेहनगर में पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप ने रामनगर क्षेत्र के चौकाघाट में पौधरोपण किया। पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद ने पुलिस लाइंस में, कृषि सलाहकार रमेश यादव ने कृषि अधिकारी रामकुमार यादव और डॉ. एलएस यादव के साथ त्रिवेदीगंज के बेहटा में पहुंच पौधरोपण किया।

इसी प्रकार सीडीओ ऋषिरेन्द्र कुमार, सीएमओ डॉ. सतीश चन्द्रा, डीडीओ एके सिंह, बीएसए पीएन सिंह, डीएसटीओ डॉ. विनोद कुमार सिंह समेत जिले के सभी बीडीओ ने अपने-अपने विकास खंडों में पौधरोपण कराया। वन विभाग की मानें तो सुबह नौ बजे से पौधरोपण का कार्य शुरू हुआ और शाम करीब साढे़ छह बजे तक 9 लाख 12 हजार पौधे रोपे गए। 

कंधईपुर में लगे सबसे अधिक 31 हजार पौधे 
जिले के रामसनेहीघाट की ग्राम पंचायत कंधईपुर में सबसे अधिक 31 हजार पौधे लगाए गए। इसके बाद त्रिवेदीगंज की शिवनाम में 28 हजार, सालेहनगर में 16 हजार, छावनी परिसर में 10 हजार, भहरेमऊ में 77 सौ, ब्रांच नहर हैदरगढ़ में 55 सौ, हाजीपुर में 10 हजार, चकसार प्रथम में 55 सौ पौधे लगाए गए। 

वहीं चकसार द्वितीय में 56 सौ, रेल भूमि पर 31 सौ, दरियाबाद ब्रांच पर 66 सौ, देवा मेला परिसर में एक हजार और चौकाघाट में 31 सौ, सिरौलीगौसपुर मार्ग के दोनों ओर दस हजार, कुशभर जंगल में दस हजार, पतुलकी में 12 सौ, जेठौती में 24 सौ दरियाबाद में 66 सौ पौधे लगाए गए। इसी प्रकार जिले के 97 स्थानों पर 9 लाख 12 हजार पौधे लगाए गए। 

जीपीएस से हुई मॉनिटरिंग
गिनीज बुक कंपनी के हेड संदीप कुमार पौधरोपण कार्यक्रम की हकीकत जाने के लिए सोमवार को जिले में थे। वन विभाग के प्रभारी अधिकारी ने उन्हें जहां-जहां पर पौधे लगाए गए थे उन स्थानों को दिखाया और बताया कि किस स्थान पर कितने पौधे लगाए गए हैं। वहीं जीपीएस (ग्लोबल पोजीशनिंग सिस्टम) से भी इसकी मॉनिटरिंग की गई। 

ग्राम प्रधान ने रोपे 22 सौ पौधे 
पौधरोपण अभियान के तहत सोमवार को ग्राम प्रधान ददौरा कल्पना तिवारी ने खंड विकास अधिकारी विपिन चौधरी, वन दरोगा सुनील कुमार और रामतिलक के साथ मिलकर पौधरोपण किया। इस दौरान मुख्य मार्ग के दोनों तरफ तीन किमी तक 22 सौ पौधे लगाए गए।  

पौधरोपण का समय शासन स्तर से 24 घंटे का निर्धारित किया गया था। लेकिन जिलाधिकारी के कुशल नेतृत्व की वजह से यह लक्ष्य अधिकारियों की टीम ने दस घंटे में ही हासिल कर लिया।

सुबह नौ बजे से पौधरोपण का कार्यक्रम शुरू हुआ और साढे़ छह बजे तक जिले भर में 97 स्थानों पर 9 लाख 12 हजार पौधे लगा दिए गए। जिले में इससे पहले इतने कम समय में इतने ज्यादा पौधों का रोपण नहीं हुआ। -अरुण कुमार, प्रभारी डीएफओ
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें