फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

89 फीसदी कॉलेजों के चालान जमा नहीं

Thu, 23 Jul 2015 10:30 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा-2016 के कक्षा दस व बारह के छात्रों के चालान फार्म जिविनि कार्यालय में जमा करने की तिथि बीत चुकी है। बावजूद इसके अब तक महज 11 फीसदी कॉलेजों ने ही छात्रों के परीक्षा शुल्क के चालान जिविनि कार्यालय में जमा किए हैं। 89 फीसद कॉलेजों ने इन्हें जमा करना मुनासिब नहीं समझा। जबकि जिविनि को सभी कॉलेजों के चालान 25 जुलाई तक ट्रेजरी में जमा करने हैं। ऐसे में दो दिन में चालान जमा करना विभाग के लिए चुनौती बना है।

जनपद में 34 राजकीय कॉलेज, 42 अनुदानित और 169 निजी क्षेत्र के माध्यमिक कॉलेज हैं। इन सभी कॉलेजों को 20 जुलाई तक पंजीकृत हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के छात्रों के चालान जमा करने थे। लेकिन अब तक सिर्फ 25 कॉलेजों ने अपने कॉलेजों के दसवीं व  बारहवीं के छात्रों का चालान फार्म जमा किया है।
विज्ञापन


210 कॉलेज छात्रों के चालान जमा करने में उदासीन बने हैं। जबकि सभी कॉलेजों को 22 जुुलाई तक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में चालान जमा करना था। डीआईओएस को 25 जुलाई तक जनपद के सभी 235 कॉलेजों के छात्रों का चालान फार्म कोषागार में जमा करने का समय निर्धारित है। ऐसे में दो दिन में इनके चालान जमा करा पाना विभाग के लिए चुनौती बना है।
विज्ञापन


डीआईओएस अशोक कुमार ने बताया कि सभी कॉलेजों के दसवीं व बारहवीं कक्षाओं के छात्रों का चालान फार्म 25 जुलाई  तक ट्रेजरी में जमा किया जाना है। कॉलेजों के प्रधानाचार्यों व प्रबंधकों को अविलंब चालान कार्यालय में जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें