फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: एजेंसी संचालक की मनमानी पर 8551 कनेक्शन ट्रांसफर

Mon, 11 May 2026 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। घरेलू गैस उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी गई। बंकी स्थित अमित गैस एजेंसी संचालक की मनमानी पर यहां से करीब 8551 कनेक्शन निकट की एजेंसी में ट्रांसफर कर दिया गया है। इससे उन्हें आसानी से गैस सिलिंडर मिल सकें, इसके लिए सतत निगरानी की जा रही है और उपभोक्ताओं को फोन कर बताया भी जा रहा है कि उन्हें अब गैस सिलिंडर कहां से मिलेगा।
विज्ञापन

अमित गैस एजेंसी पर करीब 18 हजार से ज्यादा उपभोक्ता है। इधर घरेलू गैस को लेकर उपजे संकट के बाद एजेंसी संचालक की मनमानी चरम पर पहुंच गई थी। गैस के लिए उपभोक्ता एजेंसी के चक्कर काट रहे थे लेकिन उन्हें गैस नहीं दी जा रही थी। उपभोक्ताओं की शिकायत पर जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा मामले की जांच कराते हुए रिपोर्ट ऑयल कंपनी को भेजी गई थी।
इस पर कार्रवाई करते हुए ऑयल कंपनी ने यहां के 8551 उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए निकट की गैस एजेंसी पर ट्रांसफर कर दिया है। डीएसओ डॉ. राकेश तिवारी ने बताया कि इससे उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की भागदौड़ नहीं करनी होगी और अब आसानी से गैस सिलिंडर मिल सकेगा। ऑयल कंपनी की ओर से उपभोक्ताओं को फोन कर बताया भी जा रहा है कि उन्हें अब गैस सिलिंडर कहां से मिलेगा। अभी और कई एजेंसियों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें