फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति को अपना हुनर दिखाएंगे जैदपुर के पिता-पुत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रपति को अपना हुनर दिखाएंगे जैदपुर के पिता-पुत्र
विज्ञापन



बाराबंकी। वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट के तहत चयनित जिले के स्टोल लखनऊ महोत्सव से लेकर दिल्ली में बड़ी-बड़ी प्रदर्शनी में अपना परचम लहरा चुके हैं।


अब यहां के कारीगरों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सामने अपना हुनर दिखाने का मौका मिला है। जैदपुर के मुनीर और उनके पुत्र जफर 10 अगस्त को लखनऊ में राष्ट्रपति के सामने हथकरघा से स्टोल बनाकर दिखाएंगे।


न्योता मिलने के बाद पिता-पुत्र अभी से ही नई डिजाइन का स्टोल बनाने की तैयारी में जुट गए हैं, जो वे राष्ट्रपति को सौंपना चाहते हैं।


वैसे कार्यक्रम में जिले के 30 उद्यमियों को बुलाया गया है। जिन्हें दो करोड़ रुपये का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। डीएम के निर्देश पर जिला उद्योग केंद्र के अधिकारी इस तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।
विज्ञापन




10 अगस्त से लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में वन डिस्ट्रिक-वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) समिट का आयोजन होगा। इसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद होंगे।


कार्यक्रम में जहां जिले की सभी योजनाओं से जुडे़ 30 लाभार्थी बुलाए गए हैं, वहीं चार लाभार्थी अपने उत्पादों के स्टाल लगाएंगे।


जैदपुर के मुनीर अहमद व उनके पुत्र जफर अहमद स्टोल बनाने के लाइव डेमो करने की तैयारियां पूरी कर चुके हैं। वहीं, जिआउल इस्लाम भी स्टाल में ले जाने के लिए खास किस्म के स्टोल तैयार कर रहे हैं।


जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त अश्वनी कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि, लखनऊ में आयोजित ओडीओपी समिट में पीएम ईजीपी, एमवाईएसवाई, मुद्रा, स्टैंडअप व स्टार्टअप योजना के तहत जिले के जफर अहमद, जिआउल इस्लाम, जुनेद जावेद समेत 30 उद्यमियों को लखनऊ बुलाया गया है।


वहां पर इन सभी को करीब दो करोड़ रुपये के ऋण का स्वीकृति पत्र दिया जाएगा। ओडीओपी समिट के लिए सात नाम भेजे गए थे, जिनमें से चार लोगों को स्टॉल लगाने व लाइव डेमो के लिए चयनित किया गया। सभी को नौ अगस्त को लखनऊ ले जाया जाएगा, वहां उनके ठहरने का इंतजाम भी किया गया है।


जैदपुर के मुनीर अहमद व उनका पुत्र जफर अहमद राष्ट्रपति के सामने हथकरघा से गोटेदार स्टोल बनाकर उन्हें भेंट करेंगे।


मुनीर बताते हैं कि, जब से पता चला है कि महामहिम के समक्ष अपनी बुनकरी को प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा, तो इसे शानदार और यादगार बनाने के लिए देशी डिजाइन का गोटेदार स्टोल बनाने की तैयारी कर ली है।

जिसकी डिजाइनिंग बेटे जफर ने की है और बुनाई हम खुद करेंगे। इसके लिए हथकरघा पर बुनाई करने व गोटे व बेल की कढ़ाई व छपाई का अभ्यास चल रहा है। परिवार के लोग भी खासे उत्साहित हैं।

चिकन कढ़ाई व छपाई में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली मुजफ्फर मऊ गांव की शशिमाला कपड़ा मंत्री से पुरस्कृत होने के साथ ही विभाग द्वारा अवार्ड भी हासिल कर चुकी हैं।
विज्ञापन



ओडीओपी समिट में शशिमाला चिकन कढ़ाई व स्टोल की प्रदर्शनी में राष्ट्रपति के समक्ष अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगी। उनका कहना है कि, राष्ट्रपति के सामने अपनी कला का प्रदर्शन करना उनके लिए अहम मौका है, जिसे वह गवांना नहीं चाहती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें