फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरवाजे का ताला तोड़ घर में घुसे चोर नकदी समेत हजारों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नकदी समेत हजारों का माल उड़ाया
विज्ञापन


बड्डूपुर (बाराबंकी)। एक घर में दरवाजे का ताला तोड़कर घुसे चोरों ने नकदी समेत हजारों का सामान पार कर दिया। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बडडूपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सरसवा में मंगलवार की रात मोहब्बत अली के घर में दरवाजे का ताला तोड़कर घुसे चोरों ने 25 हजार नकदी समेत पचास हजार कीमत के सोने व चांदी के जेवरात, 25 हजार की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। बुधवार की सुबह परिवारीजनों को सारा सामान गायब मिला तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित का कहना है कि अगले माह उसकी एक बेटी का विवाह होना है। इसके लिए इंतजाम करके रखा गया था। चोर सब कुछ उठा ले गए। जानकारी मिलने पर पुलिस ने जांच की है लेकिन बदमाशों का पता नहीं लग सका। एसओ विजय सिंह का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें