फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम से सम्मान पाकर खिल उठे मेधावियों के चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
सम्मान पाकर खिले टॉपर्स बेटियों के चेहरे
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा में परचम लहराने वाली छात्राओं को डीएम ने किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
22,31
बाराबंकी। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में प्रदेश में दूसरा व तीसरा स्थान पाने वाली जिले के होनहार बेटियों को सोमवार को कलेक्ट्रेट के लोक सभागार में जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी ने सम्मनित किया। डीएम से सम्मान पाकर मेधावियों के चेहरे खिल उठे। जिले के अधिकारियों के सामने डीएम ने यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश में दूसरा स्थान पाने वाली पायनियर मांटेसरी इंटर कॉलेज की छात्रा प्रगति सिंह व देवा के प्रतिभा इंटर कॉलेज नरैनी की छात्रा अमीना खातून तथा तीसरा स्थान पाने वाली श्री सांई इंटर कॉलेज की छात्रा प्रियांशु वर्मा को जिलाधिकारी ने माला पहनाने के साथ मिठाई खिलाई। उसके बाद मेडल व मोमेंटो देकर मेधावियों को सम्मानित किया। जिले की बेटियों को सम्मान मिलने पर उनके साथ आए परिवारीजन व शिक्षक भी गदगद दिखे। जिले के आला अधिकारियों ने भी मेधावियों को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अंजनी कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक रामशरण सिंह, व बीएसए पी एन सिंह समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें