दुराचार के आरोपी को भेजा जेल
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। हैदरगढ़ कोतवाली के गांव में विधवा महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुराचार के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पांच माह पहले की घटना में पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी।
कोतवाली हैदरगढ़ के एक गांव की रहने वाली विधवा महिला को पांच माह पहले नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुराचार किए जाने की शिकायत की गई थी। कोतवाली पुलिस ने छह जून को नामजद रिपोर्ट दर्ज आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। कोतवाल पीके तिवारी ने बताया महिला के गर्भवती होने पर घटना की जानकारी पर शिकायत होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की है। उन्होंने कहा इस मामले के आरोपी पीड़िता के गांव निवासी सत्यनाम उर्फ नमई को गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।