फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बकाया जमा न करने पर काटे 80 के कनेक्शन

Sat, 31 May 2025 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। लंबे समय से बकाया बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ पॉवर कार्पोरेशन अब सख्ती करने लगा है। इसके तहत नोटिस के बाद भी बिजली का बकाया न जमा करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने के साथ ही उनका मीटर भी कर्मचारी उखाड़ कर ले जा रहे हैं।
विज्ञापन

बिजली उपकेंद्र सिरौली गौसपुर के अंतर्गत बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटकर मीटर उखाड़े जाने की कार्रवाई विभाग ने शुरू कर दी है। अवर अभियंता राज मौर्य ने बताया कि अब तक एक लाख से अधिक के बकायादार बरौलिया, करोरा, मधनापुर, रसूलपुर, ढकवा माफी और किंतूर के करीब 80 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त 100 उपभोक्ताओं को बकाया राशि की आरसी भी जारी की गई है। करीब 150 अन्य बकायेदारों को भी आरसी के लिए चिन्हित किया गया है। एसडीओ अभिषेक मल्ल ने बताया कि लंबे समय से बकाया बिजली का बिल न जमा करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जाने की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें