फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: पीएम आवास प्लस के लिए 79486 लोग चिह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास प्लस के लिए हुए सर्वे में अब तक करीब 79486 परिवारों को चिह्नित किया गया है, जिन्हें आवास की आवश्यकता है। इनका डाटा पोर्टल पर अपलोड कराया जा रहा है। इसी बीच शासन ने सर्वे का समय एक माह के लिए बढ़ाकर 30 अप्रैल तक कर दिया है। समय सीमा बढ़ाए जाने के बाद कर्मचारियों को कार्य में और तेजी लाने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

गांव के पात्र लाभार्थियों को भी प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास प्लस का लाभ मिले इसके लिए सर्वे का कार्य शुरू किया गया था, जिसकी अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित की गई थी। इस अवधि तक जिले के सभी 15 ब्लॉकों से 79486 लाभार्थियों को चिह्नित किया गया। बता दें कि सर्वे के इस कार्य में ग्राम विकास अधिकारी, पंचायत सचिव के अलावा अन्य कर्मियों को लगाया गया, जिन्हें शासन द्वारा निर्धारित प्रारूप पर लाभार्थियों का पूरा विवरण भरना था। निर्धारित तिथि तक कराए गए सर्वे में जिन लोगों को पीएम आवास ग्रामीण प्लस सर्वे के तहत चिह्नित किया गया है अब उनका पूरा डाटा विभागीय पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। इसी बीच शासन ने सर्वे की निर्धारित तिथि को एक माह के लिए और बढ़ा दिया है, जिससे और पात्रों को योजना का लाभ मिलेेगा।
पीएम आवास ग्रामीण प्लस के लिए सर्वे का कार्य 31 मार्च को पूरा हो गया था, लेकिन शासन ने इसका समय 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। शासन से मिले आदेश के बाद सर्वे का काम अब पूरे अप्रैल माह तक चलाया जाएगाा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनीष कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें